फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में हल्की बारिश के बाद मौसम ने बदली करवट, सुबह से आसमान में बादलों का डेरा

Tue, 22 Aug 2023 12:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में सोमवार देर रात और मंगलवार अलसुबह हुई हल्की बारिश से मौसम ने करवट बदली है।  गर्मी और उमस से बहाल लोगों को राहत मिली है। सोमवार सुबह से आसमान में बादल डेरा डाले हुए हैं। झमाझम बारिश के आसार बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सोमवार देर रात और मंगलवार अलसुबह हुई हल्की बारिश से मौसम ने करवट बदली है। आसमान में बादल डेरा डाले हुए हैं। झमाझम बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखकर किसानों में बारिश की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के अंदर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश से गर्मी और उमस से बहाल लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य दिनों से यह ज्यादा था। लोगो उमस से बेहाल थे। लेकिन सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह से उमस नदारद है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें