बिजली आपूर्ति बाधित होने के सारनाथ डब्ल्यूटीपी से बृहस्पतिवार को जलापूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते पूरे वरुणा पार क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया। जलकल विभाग ने बिजली विभाग के अधिकारियों संपर्क किया तब जाकर शाम को बिजली चालू हुई। इसके बाद जलापूर्ति की गई।
सुबह तीन घंटे पानी की आपूर्ति 11 बजे तक हुई। इसके बाद बत्ती गुल होने से डब्ल्यूटीपी से जलापूर्ति शाम को चार बजे चालू नहीं हुई। शिकायत के बाद बिजली आई तो शाम सात बजे के बाद जलापूर्ति की गई। हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि एक हफ्ते से आए दिन इस प्रकार की समस्या पूरे वरुणापार में है। जलकल विभाग की लापरवाही से हुकुलगंज वार्ड के सैकड़ो घरों में पीने की पानी की समस्या है। पास में सांस्कृतिक संकुल का ट्यूबवेल खराब होने एवं गलियों में हुए लीकेज के मरम्मत में लापरवाही बरतने से बनी है। पार्षद ने जलकल के महाप्रबंधक विजय नारायण मौर्य व प्रभारी सचिव ओपी सिंह से मुलाकात कर समस्या बताई।