फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी लापरवाही: क्लास में भरा जल निगम का पानी, खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे

Sun, 13 Nov 2022 11:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सरकारी स्कूल में जल निगम की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से कक्षा में पानी भर गया। बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करनी पड़ी। प्राथमिक विद्यालय कंदवा की प्रधानाध्यापक प्रज्ञा पाठक ने बताया कि जल निगम की पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज है, कई बार जल निगम से शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया।
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कंदवा के प्राथमिक विद्यालय में जल निगम की लापरवाही के कारण बच्चों को दिक्कत हो रही है। शनिवार को स्कूल में जल निगम की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से कक्षा में पानी भर गया। बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करनी पड़ी। 

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कंदवा की प्रधानाध्यापक प्रज्ञा पाठक ने बताया कि जल निगम की पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज है, कई बार जल निगम से शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया। विद्यालय के कार्यालय में भी पानी घुस गया है। इसके अलावा मैदान भी पानी में डूबा हुआ है। विद्यालय में पांच कक्षाएं हैं। शनिवार को कक्षा चार में उस समय पानी घुस गया, जब बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। कक्षा में पानी घुसने के बाद शिक्षकों ने बच्चों को जमीन पर चटाई बिछाकर पढ़ाई कराई। 
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की गई है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें