फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमना में बन रहा कचरे से कोयला बनाने का प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी रमना में कचरे से कोयला बनाने के प्लांट का निर्माण करवा रहा है। देखरेख करने वाले नगर निगम के अधिशासी अभियंता अजय राम ने बताया कि रमना में स्थापित होने वाला प्लांट देश के लिए मॉडल होगा। तीन साल के ट्रायल पर यदि यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो अन्य प्रदेशों में भी प्लांट लगाया जाएगा। यहां चहारदीवारी बनाई जा रही है। इसे तैयार होने में अभी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि सीएसआर फंड से प्लांट बनाने की तैयारी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम ने कर ली है। प्लांट निर्माण के लिए नगर निगम ने रमना में 25 एकड़ जमीन चिह्नित की है। 20 एकड़ में प्लांट निर्माण होगा तो पांच एकड़ में कोयला निर्माण के दौरान निकले अवशेष को निस्तारित करने के लिए वैज्ञानिक विधि से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

बनारस में प्लांट की बेहतरी सिद्ध होने पर भोपाल व इंदौर में भी इसे बनाया जाएगा। दादरी में शोध के अनुसार 600 टन कचरे से 200 टन कोयला बनेगा। प्लांट निर्माण आगामी 25 साल को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। प्लांट की क्षमता आठ सौ टन से अधिक कचरा प्रसंस्करण की होगी। इस प्लांट के निर्माण में 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिछले दिनों शहर में कचरे से बिजली बनाने के 10 छोटे प्लांट भी स्थापित करने का प्रस्ताव था। इसमें से पहड़िया, आईडीएच कॉलोनी और भवनिया पोखरी में निर्माण कराया गया था जबकि यहां संचालन नहीं होने से बिजली पैदा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें