फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों पर कैसे कर लिया गया कब्जा

Sat, 23 Apr 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने रानी भवानी ट्रस्ट के 68 तालाबों सहित नगर निगम द्वारा प्रदर्शित तालाबों पर हुए अवैध कब्जे, दाखिल खारिज, निर्गत पीला कार्ड की सूचना सहित वर्तमान में उन तालाबों की स्थिति की जानकारी नगर निगम को 29 अप्रैल तक उपलब्ध कराने को कहा है। सवाल किया कि नगर के सभी तालाबों का मालिकाना हक नगर निगम के पास है, फिर तालाबों पर कब्जा कैसे हो रहा है। यह सब कौन करा रहा है।
विज्ञापन



तालाब को पाटकर उसकी प्रकृति बदलने वाले लोगों पर केस दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाए। कमिश्नर शुक्रवार को मंडलीय सभागार में पुष्कर, कुरुक्षेत्र, तुलसीपुर एवं नदेसर तालाब सहित नगर के अन्य तालाब एवं कुंडों को संरक्षित रखे जाने के संबंध में बैठक कर रहे थे। पुष्कर तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तत्काल पैमाइश कराने का निर्देश दिया। साथ ही, रानी भवानी ट्रस्ट के सभी 68 तालाबों की पैमाइश का निर्देश दिया। तुलसीपुर तालाब से अवैध कब्जा हटाने, बौलिया तालाब पर प्लाटिंग कर कराए जा रहे निर्माण को तत्काल रोकने की ताकीद की। कुरूक्षेत्र तालाब पर भी अवैध कब्जा के मामले में जवाब तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें