फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी को अनिश्चितकालीन बंद करने की चेतावनी , कल दरोगा ने आढ़तियों पर बरसाए थे डंडे

Sat, 05 Jun 2021 01:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी पहड़िया में बीते दिन शाम को  लालपुर-पांडेयपुर थाने के दरोगा ने आढ़तियों और कुछ पल्लेदारों को कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जम कर पीटा था। वीडियो वायरल होने पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। अब पहड़िया मंडी के आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन बंदी की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन
आक्रोशित आढ़तियों के साथ बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी वाराणसी स्थित पहड़िया के आढ़तियों ने पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ अनिश्चितकालीन बंदी की चेतावनी दी है। लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस और दरोगा मनीष पाल द्वारा आढ़तियों की पिटाई से खफा पहड़िया मंडी के आढ़तियों ने शनिवार सुबह दोनों गेट बंद करते हुए काम काज ठप कर मंडी में विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


आक्रोशित आढ़तियों को समझाने को मंडी के सभापति एडीएम सिटी गुलाबचंद व सारनाथ सर्किल के एसीपी संतोष कुमार मीना पहुंचे और भरोसा दिलाया कि आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया और विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। आढ़तियों और व्यापारियों को सांत्वना देते हुए कहा कि उत्पीड़न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  इसके बाद आढ़तियों ने दोनों गेट खोल दिया। 

वाराणसी प्रगतिशील सब्जी-फल व्यवसायी समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनकर के नेतृत्व में सुबह मंडी खुलते ही मंडी के आढ़ती और पल्लेदार सहित अन्य व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष किशन सोनकर ने कहा कि आए दिन पुलिस जांच अभियान के नाम पर उत्पीड़न करती है।
विज्ञापन


इस संकट की घड़ी में जान की बाजी लगाकर आढ़ती, व्यापारी, पल्लेदार काम कर रहे हैं। ऐसे में कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के नाम पर रोजाना व्यापारियों को लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस प्रताड़ित करती है। शुक्रवार को जिस बर्बरता से आढ़ती और पल्लेदार की पिटाई की गई, वैसा सलूक तो अपराधियों के साथ भी पुलिस नहीं करती है।

विज्ञापन

डंडा चलाने वाला दरोगा सस्पेंड

पहड़िया मंडी गेट नंबर एक स्थित आढ़त पर बैठे आढ़तियों और कुछ पल्लेदारों को लालपुर-पांडेयपुर थाने के दरोगा ने शुक्रवार शाम कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पीट दिया। आक्रोशित आढ़तियों और व्यापारियों की मांग पर पुलिस कमिश्नर ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया। घटना को लेकर आढ़तियों और व्यापारियों में लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस के प्रति काफी नाराजगी रही।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दरोगा आढ़ती, मुनीब और पल्लेदारों को लाठी से पीटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दरोगा लाठी से पीटते हुए दिखा, इसलिए तत्काल प्रभाव से दरोगा मनीष पाल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें