फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज: काशी विश्वनाथ मंदिर और यूपी काॅलेज के पास सख्त सुरक्षा, छात्रों ने जताई नाराजगी; PAC तैनात

Fri, 29 Nov 2024 01:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : जुमे की नमाज को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जिला प्रशासन के लोग तैनात रहे। वहीं, यूपी काॅलेज के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। काॅलेज के छात्रों ने जुमे की नमाज को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। ज्ञात रहे कि दो दिन पहले ही काॅलेज के स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
सरैया स्थित लाटभैरव में नमाज अदा करते नमाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भोजूबीर स्थित यूपी काॅलेज पर वक्फ बोर्ड ने अपना दावा किया है। इसको लेकर यहां के छात्रा और प्रबंधन के लोगों में गुस्सा है। इसको लेकर तमाम तरह की कानूनी कागजातों को भी काॅलेज प्रबंधन ने पेश किया है। वहीं संभल मामले को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के पास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन




यूपी कॉलेज को वक्फ बोर्ड के नोटिस के मामले में छात्रों के गुस्से के बाद कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। कैंपस में पीएसी और पुलिस की तैनाती कर दी गई है और संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। यूपी काॅलेज परिसर छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर उदय प्रताप कॉलेज में छात्रों और कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक हुई, जिसमें छात्रों ने ऐसी किसी भी मंशा से इनकार किया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने देंगे। यह प्रश्नगत नोटिस 2018 का है और कॉलेज प्रशासन ने साक्ष्यों के साथ जवाब दिया है।

छात्र नेताओं का दावा बाकी जुमे को 5-6 लोग ही आते थे नमाज अदा करने

उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर स्थित मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने  500 से ज्यादा नमाजी पहुंच गए। इस पर छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई और संयुक्त पुलिस आयुक्त के एजिलरसन, एडीएम सिटी आलोक वर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। 

मामले में कार्रवाई की मांग भी की। छात्र नेताओं ने दावा किया कि आमतौर पर यहां पांच-छह लोग ही जुमे की नमाज अदा करने आते थे, लेकिन इस बार 500 से ज्यादा लोग पहुंच गए। इससे कॉलेज की पढ़ाई प्रभावित हुई। वहीं, नमाजियों की संख्या बढ़ने से पुलिस चौकन्नी हो गई और सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

यूपी कॉलेज परिसर में नवाब टोंक की मस्जिद और कचनार शाह की मजार है। शुक्रवार को नमाज के समय अचानक यहां नमाजियों की लाइन लग गई तो छात्रनेता पुलिस और प्रशासन के पास पहुंच गए। छात्रनेता विवेकानंद, शिवम सिंह बाबू ने कहा कि कॉलेज की स्थापना राजर्षि जूदेव प्रताप सिंह ने की थी। अब एक पत्र वायरल हो रहा है। 

इसके जरिये कहा जा रहा कि जमीन सेंट्रल वक्फ बोर्ड की है। यह तथ्यहीन है। ऐसा करके शैक्षणिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, जो कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने मांग की कि सभी तथ्यों के निस्तारण होने तक कॉलेज में बनी मजार-मस्जिद में आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

ज्ञानवापी : जुमे पर आते थे 800 लोग शुक्रवार को पहुंचे 1000 से ज्यादा
ज्ञानवापी में शुक्रवार को नमाज अदा करने आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा लोग पहुंचे। आम दिनों में ज्ञानवापी में लगभग 150 लोग आते हैं। जुमे के दिन नमाजियों की संख्या 800 के आसपास रहती है। जबकि शुक्रवार को ज्ञानवापी में नमाज अदा करने 1000 से ज्यादा लोग पहुंचे। अधिक लोगों के पहुंचने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर यहां अधिक पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

इनकी भी सुनें
छह साल पहले के एक पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करके वायरल किया जा रहा है। यूपी कॉलेज प्रशासन और छात्रों से बात हुई है। स्थिति सामान्य है। कॉलेज में पठन-पाठन का काम सामान्य तरीके से चल रहा है। पुलिस स्तर से एहतियातन निगरानी और सतर्कता बढ़ाई गई है। - चंद्रकांत मीना, डीसीपी वरुणा जोन    

यूपी कॉलेज में सैकड़ों साल पुरानी मस्जिद है। वह अवैध कैसे हो सकती है। जबकि इस्लाम में स्पष्ट कहा गया है कि एक इंच भी अवैध जमीन पर मजिस्द बनाना जायज नहीं है। हाल के दिनों में देशभर में मस्जिदों को लेकर माहौल बनाया जा रहा है, जो सही नहीं है। - मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, मुफ्ती ए शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें