फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बनने की चाह में 14 हजार ने दी परीक्षा

Tue, 26 May 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 28 केंद्रों पर रविवार को हुई सीपीएमटी में अभ्यर्थी ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) शीट में गड़बड़ी की वजह से परेशान हुए। उनका कहना था कि ओएमआर शीट में जहां खाली गोले भरने थे, वहां बारकोड छप जाने से दिक्कत हुई। परीक्षा के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कापियां आयोजक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को भेज दी गईं।
विज्ञापन


इस बार प्रदेश भर में गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सीपीएमटी (कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट) के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर समेत जिले में 28 केंद्र बनाए गए थे। सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक हुई परीक्षा में वाराणसी और चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर समेत आसपास के जिलों के 14024 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि परीक्षा के लिए कुल 14471 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

परीक्षा शांतिपूर्वक हुई लेकिन ओएमआर शीट में गड़बड़ी सामने आई। अग्रसेन कन्या पीजी कालेज, परमानंदपुर से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि ओएमआर शीट की छपाई गड़बड़ थी। 28 प्रश्नों के आगे बने खाली गोलों पर बार कोड छप जाने से परेशानी हुई। अभ्यर्थियों की शिकायत पर कक्ष निरीक्षक ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से आए पर्यवेक्षक डॉ. दीपक को इससे अवगत कराया। मौके पर पहुंचकर पर्यवेक्षक ने इससे छात्रों को कोई नुकसान न होने का आश्वासन दिया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के बाद शहर के कुछ हिस्सों में जाम की भी स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें