फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: चोलापुर में कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में फंसे दो युवकों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला

Sat, 09 Apr 2022 03:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के ग्रामसभा तेवर में  कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसा कच्चे मकान की दीवार से ईंट निकालने के दौरान हुआ। 
विज्ञापन
चोलापुर में कच्चे मकान की दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के ग्रामसभा तेवर में शनिवार सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसा कच्चे मकान की दीवार से ईंट निकालने के दौरान हुआ। दीवार गिरने के बाद मलबे में दोनों युवक फंस गए थे। ग्रामीणों की सहायता से दोनों युवकों को जख्मी हालत में निकालकर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ग्रामसभा निवासी मुसे पटेल नए मकान बनाने के लिए अपनी पुश्तैनी कच्चे मकान में लगी ईंट निकाल रहे थे। इसी दौरान ईंट निकालने में ही अचानक कच्चे मकान की दीवार पूरी तरह से भरभराकर गिर गया। हादसे में मुसे पटेल के पुत्र बहादुर पटेल (30) और बृजेश पटेल (23) पुत्र रामअचल पटेल मिट्टी (मलबा) में दब गए।  

दोनों लोग फावड़े से मिट्टी हटा रहे थे और ईंट निकाल रहे थे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर परिजनों समेत ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर लोगों ने फावड़े से मलबा को हटाया और दोनों युवकों को बाहर निकाला। मूसे पटेल के तीन बच्चे हैं। एक पुत्र फौज में, दूसरा पुत्र रेलवे में और तीसरा पुत्र बहादुर पटेल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें