फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस बार एसोसिएशन मतदान संपन्न: 33 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद, बुधवार को होगी मतगणना

Tue, 13 Dec 2022 11:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गहमागहमी के बीच सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक बनारस बार के सभागार में सकुशल सम्पन्न हुआ इस दौरान पुलिस के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। मतदान स्थल के बाहर प्रत्यशियों और समर्थकों की लंबी लाइन के बीच मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुचने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
बनारस बार एसोसिएशन का मतदान संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 73.57 फीसदी मत पड़े। इस तरह अध्यक्ष महामन्त्री समेत 8 पदों पर 33 प्रत्याशियों के भाग्य 15 मतपेटिका में बंद हो गए। गहमागहमी के बीच सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक बनारस बार के सभागार में सकुशल सम्पन्न हुआ इस दौरान पुलिस के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। मतदान स्थल के बाहर प्रत्यशियों और समर्थकों की लंबी लाइन के बीच मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुचने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। 4901 मतदाताओं में से 3606 ने अपने मत का प्रयोग किया मत देने के लिए 60 मतबूथ बनाए गए थे मतदान स्थल के बाहर मतपत्र देने के लिए 15 टेबल बनाये गए थे और मतदाताओं की सूची क्रमांक जिला जज पोर्टिको में लगाया गया था। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन क्षत्रधारी सिंह के नेतृत्व में सदस्यगण प्रमोद कुमार पाठक,अवधेश कुशवाहा,संजय वर्मा,धर्मेंद्र नाथ शर्मा गुड्डू,सहायक प्रदीप श्रीवास्तव व अजय बरनवाल और पर्यवेक्षक गण दीनानाथ सिंह,राधेश्याम चौबे,सौरभ कुमार श्रीवास्तव बनारस बार अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ शर्मा महामन्त्री रत्नेश्वर पाण्डेय समेत 70 सहायक चुनाव अधिकारियों के सहयोग से सकुशल मतदान सम्पन्न हुआ। मतगणना बुधवार की सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना के दौरान प्रत्याशी या उसका कोई एक प्रतिनधि अंडर रह सकेगा,सभी सील पतपेटिका पुलिस गारद की सुरक्षा में रखी गई है। मतदान के बाद अध्यक्ष पद पर रोचकऔर महामन्त्री पद पर त्रिकोणात्मक संघर्ष की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें