मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी ने सोमवार को पीलीकोठी क्षेत्र से एसआईआर-पीडीए जन-जागरण यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा में मतदाताओं को जागरूक कर एसआईआर गणना प्रपत्र को 100 प्रतिशत भरवाने का लक्ष्य तय किया गया है। नेतृत्व सपा प्रदेश सचिव एवं अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय चौरसिया ने किया। ई-रिक्शा से निकाली गई यह यात्रा शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पीलीकोठी इलाके से रवाना हुई और पूरे क्षेत्र के चौबीसों वार्डों में पहुंचकर नागरिकों से एसआईआर फॉर्म भरने की अपील करेगी। जनजागरण अभियान को समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने सपा का झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा में दिलशाद अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईशान श्रीवास्तव, शहर दक्षिणी विधान सभा सपा अध्यक्ष अज़हर अली सिद्दीकी रहे।