फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro : यूपी के अफसर की 102 वर्ष की बुजुर्ग मां वोटिंग के लिए हैं जागरूक, कर रहीं ये अपील

Fri, 03 May 2019 02:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
एसपी बेटे त्रिवेणी सिंह के साथ राममूर्ति देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के कप्तान की मां की उम्र 102 साल है, लेकिन उनके अंदर मतदान करने का जज्बा नौजवानों से भी ज्यादा है। घर पर आ रही हर एक व्यक्ति को मतदान करने के लिए जागरूक कर रही है। 1917 में जन्मी राममूर्ति देवी का ये जज्बा बेहद सराहनीय है। 

विज्ञापन


मूलरुप से बलिया जिले के मनियर थाने के मुडिय़ारी गांव निवासी 102 वर्ष की राममूर्ति देवी पत्नी स्व. फागू सिंह बताती है कि पहली बार उन्होंने ग्राम प्रधानी के चुनाव में मतदान किया था। उन्हें ठीक से नहीं याद लेकिन कहती है कि उन्होंने लगभग सभी चुनावों में मतदान किया है।

राममूर्ति देवी ने बताया कि पहली बार वोट देने की उन्हें इतनी खुशी थी कि पूरी रात वह सो न सकी थीं। राममूर्ति ने बताया कि हम लोग वोटिंग से पहले प्रत्याशी को नहीं, बल्कि उसके चरित्र को देखकर वोट दिया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी मतदान को लेकर राममूर्ति देवी काफी उत्साहित हैं और अपने एसपी बेटे त्रिवेणी सिंह से गांव चलकर मतदान कराने की बात कह रही हैं। राममूर्ति देवी आजमगढ़ जिले के एसपी त्रिवेणी सिंह के साथ ही उनके सरकारी आवास में रहती हैं। चार बेटी और चार बेटों की मां राममूर्ति देवी इस अवस्था में भी स्वस्थ्य हैं।

राममूर्ति देवी के मुताबिक वर्तमान समय में उनके बेटी-बेटों और उनके बच्चों को मिलाकर 136 लोगों का परिवार है। राममूर्ति देवी ने कहा कि एक एसपी की मां होने के नाते नहीं, बल्कि एक जागरूक महिला होने के नाते वह अपने परिवार और समाज के सभी लोगों से अपील करती है कि मतदान के दिन वोट डालना न भूलें। यह हमारा हक है। इसके जरिए हम देश और समाज के विकास के लिए एक अच्छे प्रत्याशी और सरकार का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें