फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाएंगे स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से समाज को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तैयारी शुरू कर दी है। चित्रकूट में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक में तय हुआ कि कोरोना से निपटने से लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर टीम रहेगी। जो औषधि, जागरूकता और जरूरत की चीजें प्रदान करेगी। इसके लिए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संघ से जुड़े लोगों के अनुसार देशव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्वयंसेवकों की सूची तैयार की जा रही है। इन्हें कोरोना बीमारी से सुरक्षा देने के कार्य में लगाया जाएगा। आठों ब्लॉकों के अलावा नगर में तीन स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। यह प्रशिक्षण अगस्त माह में पूरा किया जाएगा। सितंबर से जनजागरण के जरिये हर गांव व बस्ती में कई स्वयंसेवी लोगों व संस्थाओं को अभियान में जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण में बच्चों व माताओं के लिए विशेष रूप से आवश्यक सावधानियां व उपायों को शामिल किया गया है। देश भर में प्रशिक्षित कार्यकर्ता करीब 2.5 लाख स्थानों पर पहुंचेंगे। संघ की 27,166 शाखा अब पुन: प्रारंभ हो गई है। दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों पर भी व्यापक रूप से मंथन हुआ। प्रांतों में सेवा कार्यों की समीक्षा की गई। स्वयंसेवकों की ओर से संचालित टीकाकरण के लिए सुविधा केंद्र व प्रोत्साहन के अभियानों की भी समीक्षा की गई। जैसे-जैसे कोरोना के प्रकोप के पश्चात स्थितियां सामान्य हो रही हैं, संघ शाखाओं का संचालन भी मैदान में प्रारंभ हुआ है। जानकारी के अनुसार देश भर में वर्तमान में कुल 39,454 शाखाएं संचालित हो रही हैं जिसमें 27,166 शाखाएं अब मैदान में लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें