महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना और मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में जुलूस निकालकर स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। घर के आसपास स्वच्छता रखने की अपील की गई। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने समाज कार्य भवन से निकले जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि स्वच्छ भारत वातावरण में उत्तम शिक्षण संभव है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि वह आगे आए। कार्यक्रम में प्रो. वंदना सिन्हा, डॉ. निमिषा गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉक्टर शैला परवीन, डॉक्टर संदीप गिरी डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आलोक शुक्ला, डॉक्टर सतीश कुमार कुशवाहा, डॉक्टर अश्वनी एवं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऊर्जस्विता, डॉ. अर्चना गोस्वामी, सुरेखा जायसवाल, डॉ. रामप्रकाश यादव, डॉ. दुर्गेश, डॉ. मुकेश पंथ आदि मौजूद रहे। उधर, कुलपति और कुलसचिव ने मानविकी संकाय परिसर में बंद पड़े प्याऊ को फिर से शुरू कराया। पिछले दिनों छात्रों ने इसे शुरू कराने की मांग की थी।