महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि भीमचंडी ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शिव मंदिर भीमचंडी से राजातालाब, मोहनसराय होते हुए गंगापुर परिसर तक आई। इसमें पर्यावरण के प्रति सचेत रहने के लिए कहा गया। रैली में पर्यावरण बचाओ साइकिल चलाओ प्रदूषण घटाओ के नारे लगे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि नियमित साइकिल चलाने से हृदय रोग, मोटापा और तनाव कम होता है। उन्होंने हर रोज 30 मिनट साइकिल चलाने की अपील की। मौके पर प्रो शैलेंद्र सिंह, डॉ अखिलानंद सिंह, ओंकार नाथ, विजय बहादुर शर्मा, शिवम सिंह, प्रतीक्षा मिश्रा, सोनम सिंह, सोनम मिश्रा, जयंत गुप्ता रोमन रेंजर मौजूद रहे।