अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज मैदान में टी-10 कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। खिताबी मुकाबले में शिवपुर एकादश ने बाबा स्पोर्टिंग क्लब को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बाबा स्पोर्टिंग की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। शिवपुर एकादश के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के सामने बाबा स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाज आठ ओवर में मात्र 40 रन बनाकर ऑलआउट हो गए।
41 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुर-11 की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाजों ने नौ ओवर तीन गेंद खेलकर सात विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाकर मैच जीत लिया। शिवपुर एकादश के शिवमणि को मैन ऑफ द मैच, बाबा स्पोर्टिंग क्लब के अजीत को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। मौके पर धर्मेंद्र मिश्र, संदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।