फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परमानंदपुर में वॉलीबॉल नर्सरी शुरू, 50 खिलाड़ियों को मिला खेल के सामान

विज्ञापन
परमानंदपुर में वॉलीबॉल खिलाड़ी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
परमानंदपुर गांव में वॉलीबॉल नर्सरी की शुरुआत हुई। इसके लिए बुधवार को 50 खिलाड़ियों को खेल के सामान भी दिए गए। इनमें बॉल, कपड़े, जूते शामिल रहे। पहले कभी कच्ची सड़कों पर खेलने वाले इन बच्चों को अब हरा भरा मैदान और कोच भी मिल गया है। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह की ओर से इस नर्सरी की शुरुआत की गई। उन्होंने अपनी टीम के साथ खेल के मैदान को अच्छी तरह से साफ कराया फिर पोल और नेट लगवाया। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल नर्सरी में हर कोई अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकता है। हर कोई खेलने आए। यहां पर बड़े शहरों से भी उच्च स्तरीय सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जाएंगी। मौके पर विनय पटेल, अश्वनी कुमार, धर्मराज, मुकेश और कन्हैया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें