फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेल उत्पादन में तकनीकी सहयोग और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (चिरेका) के महाप्रबंधक मोहित चंद्रा और रेलवे बोर्ड के पीईडी/ईई/डेवलपमेंट पंकज शर्मा ने बरेका का निरीक्षण कर यहां बन रहे रेल इंजनों को देखा। उन्होंने कर्मचारियों से कुशलता और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में रेल उत्पादन इकाइयों के बीच तकनीकी सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में दोनों अधिकारियों ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप सहित विभिन्न उत्पादन इकाइयों का भ्रमण कर लोकोमोटिव निर्माण की आधुनिक प्रक्रियाओं और गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली का अवलोकन किया। चिरेका के महाप्रबंधक ने कर्मचारियों के काम की सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्पादन प्रणाली के आधुनिकीकरण और तकनीकी उन्नयन से जुड़ी जानकारी साझा की। बैठक में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल और प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें