सिगरा स्टेडियम के स्टेज पर मंचासीन सीएम योगी और भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, सीएम योगी के आगमन और वर्चुअल रूप से पीएम मोदी को देखने के लिए आतुर भाजपा कार्यकर्ता मोदी-योगी जल्दी आवा व हर हर महादेव के नारे लगा रहे थे। 11:22 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब सिगरा स्टेडियम पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
काशी में पहली बार इस तरह के वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देश भर से 58 टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन के लिए स्टेडियम को रंग-बिरंगे फ्लैग, चैंपियनशिप के बैनर और होर्डिंग से सजाया गया है। 11:15 बजे तक स्टेडियम खिलाड़ियों से भर गया था।
सिगरा स्टेडियम के स्टेज पर मंचासीन सीएम योगी और भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने मंच से पीएम मोदी का आभार कर अपना संबोधन शुरू किया। इससे पहले सीएम योगी का मंच पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और महापौर अशोक तिवारी ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके बाद वंदे मातरम... गीत गया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर शहर उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शहर दक्षिणी विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी, विधायक टी. राम जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
11:40 बजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पीएम मोदी की काशी में हो रहा है, जिसे पूरा देश देखेगा। आज काशी समेत पूरे देश में खिलाड़ियों की एक अलग पहचान है।
कहा कि आज हमारे देश के खिलाड़ी जब एशियन गेम्स व कॉमन वेल्थ गेम्स में प्रतिभाग करने जाते हैं तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात करते हैं, उनके वापस आने पर पीएम मोदी उनसे मुलाकात करते हैं। पहले की सरकार में अपने देश में जब कोई खेल आयोजन होता था तो उसपर भ्रष्टाचार का खेल भी खेला जाता था।