वसंत कन्या महाविद्यालय में आयोजित विश्व दर्शन दिवस के कार्यक्रम में विशेषज्ञ को सम्मानित करती प
वसंत कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को विश्व दर्शन दिवस मनाया गया। दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद की ओर से वित्तपोषित व्याख्यानमाला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा और अद्वैत वेदांत विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता इलाहाबाद विवि, प्रयागराज के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. ऋषिकांत पांडेय रहे। शुभारंभ डॉ. एनी बेसेंट के चित्र पर पुष्पार्चन और महाविद्यालय के कुलगीत से हुआ। प्राचार्या प्रो. आशा यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्व दर्शन दिवस आत्मचिंतन, विवेक, तार्किकता और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। केवल ज्ञान होने पर व्यक्ति रावण जैसा बन सकता है, लेकिन विवेक उसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम जैसा बनने की प्रेरणा देता है। डॉ. मनोज कुमार सिंह ने विचार रखे। संचालन डॉ. प्रतिमा सिंह और धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. ममता मिश्रा ने किया। प्रो. सीमा वर्मा के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओं ने कुलगीत प्रस्तुत किया।