वाराणसी। किशोरी के साथ दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मंडुवाडीह पुलिस ने आरोपेी मोनू गिरी उर्फ अनिकेत गिरी (22) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, बुधवार को पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी प्रशांत पांडेय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। संवाद