शिवपुर स्टेडियम में चल रही 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में भीड़तीं विकास इंटर कॉलेज व विवेक एकेडमी
विवेक सिंह मिनी स्टेडियम में रविवार के विवेक एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें विवेक एकेडमी शिवपुर बनाम गंगापुर के बीच हुआ। ओलंपियन राहुल सिंह ने मैच के पहले हाफ में आकाश के एक गोल से गंगापुर की टीम 1-0 से रही। इसके बाद मैच के तीसरे क्वार्टर में विवेक अकादमी ने अभिषेक ने लगातार दो गोल कर 2-1 से टीम को मैच जिता फाइनल में पहुंचा दिया। बालिका वर्ग में गंगापुर एकेडमी की टीम को विकास इंटर कॉलेज की टीम ने 16-0 से हराया। इसमें तनु, अनु और सोनल ने गोल किया।