दीनापुर चिरईगांव की कराटे खिलाड़ी शशिकला मौर्य ने नई दिल्ली के तालकटोरा में राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में यूपी टीम के लिए रजत पदक जीता। शशिकला ने अंडर-21 काता इवेंट में महाराष्ट्र, केरल, जम्मू कश्मीर एवं छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को पराजित कर उपलब्धि हासिल की। जिला कराटे संघ वाराणसी के महासचिव दिलीप कुमार सैनी और राज्य कराटे संघ के महासचिव जसपाल सिंह और कोच मंगल सिंह ने बधाई दी।