फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल लाल विला पर बनेगा विवेकानंद धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वामी विवेकानंद का प्रवास स्थल गोपाल लाल विला जल्द ही विवेकानंद धाम बनेगा। स्वामी जी के भव्य स्मारक स्थल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात हो चुकी है। यह बातें राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने रविवार को कहीं। वह एलटी कॉलेज परिसर में आयोजित स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल बार एसोसिएशन, बनारस बार एसोसिएशन, रामकृष्ण मिशन और अर्दली बाजार व्यापार मंडल की ओर से हुआ।
विज्ञापन

एलटी कॉलेज स्थित खंडहर परिसर में रविवार को स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थल पर युवा दिवस मनाया गया। खंडहर परिसर में इस दौरान मेले जैसा माहौल रहा। पुष्पांजलि के बाद युवाओं ने आतिशबाजी भी की। दीप प्रज्ज्वलन और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आरंभ हुआ। बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थल को इस रूप में देखना पीड़ादायक है। स्वामी जी यहां स्वास्थ्य लाभ के लिए आए थे इसलिए यहां एक स्वामी विवेकानंद के नाम से अस्पताल का निर्माण होना चाहिए।
रामकृष्ण मिशन के प्रभारी स्वामी विश्वात्मानंद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान स्वामी भेदातितानंद, स्वामी अप्रमेयानंद, धृतिरूपानंद ने भरोसा दिलाया कि भव्य स्मारक बनेगा। फाइन आर्ट के छात्रों ने स्वामी जी पेंटिंग बनाईं और युवाओं ने रक्तदान भी किया। समापन राष्ट्रगान से हुआ। राज्यमंत्री ने जब मॉडल थाने की बात कही तो अधिवक्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान राजेश मिश्रा, शिवपूजन सिंह, ब्रजेश मिश्रा, मानबहादुर सिंह, विनोद सिंह, शशांक, राजीव सिन्हा, उग्रसेन मिश्रा, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें