फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से विश्वनाथ मंदिर का गेट नंबर चार बंद

Sun, 31 Jul 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के रेड जोन में ज्ञानवापी मस्जिद के सामने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के दो मंजिला जर्जर भवन का कुछ हिस्सा शुक्रवार की आधी रात भहराकर अचानक गिर गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार दोपहर से गेट नंबर चार छत्ताद्वार से श्रद्धालुओं के विश्वनाथ मंदिर आने-जाने पर रोक लगा दी है। उधर, कमेटी के लोगों का कहना है कि उन्होंने भवन की मरम्मत की कई बार अनुमति मांगी लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के गेट नंबर चार छत्ताद्वार से प्रवेश करने के बाद रेड जोन में ज्ञानवापी मस्जिद के सामने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी का दो मंजिला जर्जर मकान है। मकान के ऊपरी हिस्से में लोग रहते हैं जबकि  निचले हिस्से में तीन दूकानें हैं। इन्हीं मेें से मूर्ति की दूकान का कुछ हिस्सा रात में अचानक ढह गया। मौके पर पहुंचे कमेटी के एजाज मोहम्मद इलाही ने बताया कि मकान की मरम्मत कराने के लिए नगर निगम को कई बार पत्र भेजा गया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। बीते 22 जुलाई को नगर निगम के कोतवाली जोन के अधिकारी का पत्र आया था कि मकान की या तो मरम्मत कराएं या फिर उसे ध्वस्त कर दें।

नगर निगम से मिले पत्र के आधार पर उसी दिन एसपी सुरक्षा से लेकर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों से रेड जोन में सामान लाने की अनुमति मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सहयोग करे तो वे मकान को तत्काल ध्वस्त कराने के लिए तैयार हैं। नगर निगम के तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि जर्जर मकान रविवार को ध्वस्त कराया जाएगा। एसपी (सुरक्षा) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मकान की खतरनाक स्थिति देखकर गेट नंबर चार से श्रद्धालुओं के आवागमन पर रोक लगाई गई है। गेट नंबर एक और दो से दर्शन पूजन जारी है। रविवार दोपहर तक नगर निगम की ओर से मकान ध्वस्त कर मलबा हटा दिया जाएगा तो गेट नंबर चार से आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें