फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे 29 पर्यटकों के वीजा व वापसी टिकट फर्जी

Sun, 10 Mar 2019 07:16 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाबतपुर
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैंकॉक से इंडिगो के विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे 30 यात्रियों में से 29 के वीजा में गड़बड़ी और वापसी टिकट फर्जी मिले हैं। जानकारी मिली है कि इमिग्रेशन पर उन्हें रोककर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को सभी यात्रियों को यहीं से वापस बैंकॉक भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को बैंकॉक से इंडिगो विमान से थाईलैंड के 30 लोगों का ग्रुप वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इमिग्रेशन पर जांच के दौरान ग्रुप लीडर को छोड़कर सभी के वीजा में गड़बड़ी मिली। कर्मचारियों की मानें तो वीजा किसी और का फोटो किसी और की चस्पा मिली है। 

साथ ही फर्जी मुहर का मामला भी प्रकाश में आया है। इसकी सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के बाद मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। यात्रियों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि इन्हें थाई स्माइल से सोमवार को वापस बैंकॉक भेज दिया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो इतनी बड़ी संख्या में इस तरह की गड़बड़ी पहले कभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें