वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नौकरी के लिए विद्यार्थियों के लिए स्किल डेवलपमेंट की वर्चुअल कार्यशाला हुई। पर्सनालिटी एनहांसमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट, कॅरिअर डेवलपमेंट, रेज्यूमे राइटिंग, व्यक्तित्व विकास और सॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट के गुर सिखाए गए। ये कार्यक्रम विश्वविद्यालय सेवा योजन सूचना, मंत्रणा केंद्र और कैंपस प्लेसमेंट सेल की ओर से किया गया। ब्यूरो