वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम के लिए काउंसिलिंग की गई। प्रवेश सेल की सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया में 12 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 ने निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश लिया। शुल्क जमा करने वाले छात्रों को मौके पर ही पहचान पत्र और लाइब्रेरी कार्ड जारी कर दिए गए। प्रो. नलिनी ने बताया कि अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के तुरंत बाद निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यमों जैसे पेटीएम, गूगल पे, डेबिट कार्ड, यूपीआई से जमा करना होगा। विश्वविद्यालय नकद शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो