फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : महिलाओं-बच्चियों की कमर के नीचे हाथ मार रहा होमगार्ड, वीडियो वायरल; जांच कर रही पुलिस

Sat, 08 Feb 2025 12:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वायरल वीडियो के बाबत अभी खास जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बनारस के दशाश्वमेध के आसपास की है। पुलिस के अनुसार, ये इधर बीच का मामला नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोदाैलिया से दशाश्वमेध मार्ग का है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी महिलाओं को बैड टच करते हुए गंगा घाट की तरफ जा रहा है। वीडियो के लास्ट में उसने एक बच्ची को भी बैड टच किया है। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। 

विज्ञापन




वाराणसी में गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग पर भीड़ में चलती हुई महिलाओं और युवतियों के साथ एक होमगार्ड की अभद्रता का वीडियो शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है।
विज्ञापन


वीडियो के वायरल होते ही कमिश्नरेट की पुलिस उसकी जांच में जुट गई है और होमगार्ड को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग का दो मिनट 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के अनुसार एक होमगार्ड भीड़ के बीच चलते हुए महिलाओं और युवतियों के कमर के नीचे जान-बूझकर अपना बायां हाथ मारते हुए चल रहा था। 

होमगार्ड के पीछे चल रहा कोई व्यक्ति उसकी करतूत को अपने कैमरे में कैद करते हुए चल रहा था। उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया वीडियो हाल के दिनों का प्रतीत नहीं हुआ है। कारण कि इन दिनों गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग पर पुलिस के भी चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी है। वीडियो में चार पहिया एक वाहन भी जाते हुए दिख रहा है। फिलहाल चेक कराया जा रहा है कि वीडियो कब की है और संबंधित होमगार्ड कौन है। पुष्टि होते ही संबंधित होमगार्ड के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें