फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वाराणसी से दिल दहलाने वाला वीडियो, बाइक सवार दो युवकों पर चढ़ा दी थार जीप, देखते ही देखते..

Tue, 27 Dec 2022 06:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक लाल रंग की थार जीप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना भीड़ वाले इलाके में हुई जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
वाराणसी से दिल दहलाने वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के डीएलडब्ल्यू-महमूरगंज मार्ग पर सोमवार को अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। थानाध्यक्ष भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि बाइक सवार आशुतोष तिवारी और शरीफ खान महमूरगंज की ओर जा रहे थे। शरीफ खान को चोट आई है। वहीं आशुतोष की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी के मदद से गाड़ी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला ? 
वाराणसी के चांदपुर क्षेत्र की बजरंग नगर कॉलोनी में राम कुमार तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। राम कुमार तिवारी की पत्नी ममता ने बताया कि उनका बेटा आशुतोष अपने दोस्त शारिक के साथ बाइक से वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल की ओर जा रहा था। आशुतोष और शारिक मंडुवाडीह स्थित आरपीएफ बैरक के पास जैसे ही पहुंचे तभी सामने से आ रही थार जीप ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। थार जीप में 
सृजन सिंह और मनोज सिंह के साथ तीन-चार अन्य लोग बैठे थे। इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जान-बूझकर टक्कर मारी थी। घटना के बाद सभी लोगों ने आशुतोष और शारिक को मरा हुआ समझा और वहीं छोड़कर भाग गए। हत्या के प्रयास की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
2 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज चौकी अन्तर्गत डीएलडब्लू से महमूरगंज की ओर रहे बाइक सवार आशुतोष तिवारी और शारीक़ खान घायल हो गए। जिसमे आशुतोष तिवारी  की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सोमवार की देर रात आशुतोष तिवारी की माँ ममता तिवारी ने भेलूपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। तहरीर के आधार पर भेलूपुर पुलिस ने जज कॉलोनी महमूरगंज निवासी सृजन सिंह और अमित सिंह व अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुट गई। ममता तिवारी का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से मनोज सिंह व सृजन सिंह ने एक्सीडेंट किया है। पुलिस मनोज सिंह और सृजन की तलाश में छापामारी करने में जुटी हैं। आशुतोष की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें