फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अशांत हुआ बीएचयू, छात्रों के दो गुटों में हुई पत्थरबाजी, एक छात्र का सिर फटा 

Mon, 25 Feb 2019 02:18 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
bhu bawal - फोटो : amar ujala
वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(BHU) में सोमवार को फिर से छात्रों के दो गुट आमने सामने आ गए। बीएचयू के एम्फीथिएटर में हो रहे कार्यक्रम 'स्पंदन' के दौरान लगभग एक बजे हॉस्टल बिड़ला ए और बिड़ला सी के छात्रों में मारपीट हो गई। दो गुटों की झड़प ने बीएचयू को अशांत कर दिया है। देखें आगे की स्लाइड्स में...


               
 
विज्ञापन

2 of 8
bhu bawal - फोटो : amar ujala
विश्वविद्यालय परिसर का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। रविवार को दिन में संगीत मंच कला संकाय में मारपीट के बाद रात में भी छात्रों के गुटों में मारपीट, पत्थरबाजी हुई। अभी माहौल पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे एंफीथिएटर ग्राउंड में नृत्य प्रतियोगिता चल रही थी। 
 
विज्ञापन

3 of 8
bhu bawal - फोटो : amar ujala
यहां बिड़ला ए के एक छात्र को बिड़ला सी में रहने वाले करीब आधा दर्जन छात्र मुंह बांधकर आए और दौड़ाकर पीटने लगे, इसमें उसका सिर फट गया। घटना के समय पंडाल में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्रा बचाव में इधर-उधर भागने लगे। 

4 of 8
पत्थरबाजी करते छात्र - फोटो : amar ujala
मारपीट करने वाले छात्र भाग गए लेकिन यहां मौजूद चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह और पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास नहीं किया। उधर बवाल बढ़ता देख तत्काल स्पंदन कार्यक्रम रोक दिया गया। इसके बाद दोनों गुटों के छात्र हॉस्टल पहुंचे और यहां मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन

5 of 8
सुरक्षा में जुटे सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
देखते-देखते बिड़ला ए और सी के बीच पत्थरबाजी होने लगी और एलडी गेस्ट हाउस से बिड़ला चौराहे की ओर से जाने वाला रास्ता रोक दिया गया। इधर सूचना पाकर मौके पर चीफ प्रॉक्टर और फिर चार थाने की फोर्स और पीएसी के जवान भी पहुंचे, किसी तरह मोर्चा संभाला। दोपहर दो बजे से शुरू पत्थरबाजी, मारपीट डेढ़ घंटे बाद खत्म हुई।  
विज्ञापन

6 of 8
bhu bawal - फोटो : amar ujala
बता दें कि इसके पहले रविवार रात बिड़ला ए और सी छात्रावास के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। छात्रावास से बाहर निकल कर पथराव करने लगे। दोनों हॉस्टल की लाइट बंद हो गई। अंधेरे में ही दोनों तरफ से काफी देर तक ईंट-पत्थर चले। 
विज्ञापन

7 of 8
bhu bawal - फोटो : amar ujala
घटना की सूचना जिला सिविल व पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर एडीएम सहित अन्य लंका थाने की पुलिस के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए। प्रशासनिक अफसरों ने एलडी गेस्ट हाउस के पास मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
इस मामले में सोमवार को शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र कुमार मंगलम सिंह की तहरीर पर लंका थाने में देर रात सौरभ सिंह, अभिजीत मिश्रा, समीर सिंह, धीरज सिंह, विश्वजीत, सौरभ सहित दस अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें