लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एयरपोर्ट पर भूमि अधिग्रहण को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है। भूमि अधिग्रहण के लिए एयरपोर्ट के पास के गांव करमी और घमहापुर में पैमाइश करने पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि हमें अभी तक कोई नोटिस नहीं दिया गया है। उनका कहा कि यदि कुछ करना है तो सबसे पहले हमें बता दिया जाए और उच्च अधिकारी हमारे साथ बैठक कर इसका निस्तारण करें। उसके बाद ही आगे कुछ किया जाए।
इस बारे में नायब तहसीलदार का कहना है कि और भी सीमांकन किया जा रहा है। उसके बाद जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की जानी होगी, उनको नोटिस दिया जाएगा, लेकिन किसान अभी से ही विरोध कर रहे हैं। हालांकि उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़े विमानों के आवागमन के लिए रनवे छोटा है। इसलिए इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिससे एयरपोर्ट के रनवे को बड़ा किया जा सके।