फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में लकड़बग्घे ने सपा नेता समेत दो को कर दिया जख्मी तो ग्रामीणों ने मार डाला

Tue, 29 Dec 2020 07:10 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
लकड़बग्घा
विज्ञापन

जौनपुर में जंगल से भटककर आए लकड़बग्घे ने मंगलवार को सपा नेता समेत दो लोगों को घायल कर दिया। पहले तो तेंदुए की आशंका से गांवों में हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला तब वन विभाग ने उसके लकड़बग्घा होने की पुष्टि की। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

  
जनपद के केराकत क्षेत्र स्थित गोबरा गांव में सोमवार को हनुमान मंदिर के पास कुछ लोगों ने एक जानवर देखा। चार फीट लंबे और धारीदार निशान के कारण तेंदुआ होने की आशंका जताते हुए सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद दो वनकर्मी पहुंचे, लेकिन काफी देर तलाश के बाद भी जानवर का पता नहीं चलने पर लौट गए।

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज पहलवान कुछ ग्रामीणों के साथ हनुमान मंदिर की तरफ गए, तभी जानवर ने उन पर हमला बोल दिया। इससे उनका पैर जख्मी हो गया। फिर जानवर चेकडैम की ओर भाग गया। नीरज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोपहर में फिर नदी तट के पास भीतरी गांव में खेत की सिंचाई करा रहे मनोज सिंह पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और लाठियों से पीटकर मार डाला। 

सूचना पर पहुंचे उप संभागीय वनाधिकारी सत्यप्रकाश, रेंज अफसर लालजी यादव ने उसकी पहचान लकड़बग्घे के रूप में की। बताया कि आमतौर पर यह जानवर जंगली इलाकों में ही रहता है। नदी के किनारे भटकते हुए वह यहां तक आ गया होगा। आसपास तलाशी कराई गई है, किसी अन्य जानवर के होने का पता नहीं चला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें