फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छींटाकशी करने के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। स्कूल से पढ़कर बस से घर जा रही 15 वर्षीय बालिका का तीन बाइक सवार युवक पीछा कर रहे थे। 5-6 की संख्या में मनचले ने बस को घेर कर लड़की पर टिप्पणी करते रहे। चालक की सूझबूझ से दो मनचलों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। 3-4 मनचले बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा स्कूल बस से अपने घर जा रही थी। पहले से स्कूल से घात लगाए तीन बाइक पर सवार मनचलों ने स्कूल बस का पीछा करना शुरू कर दिया। बस के आसपास बाइक चलाते हुए छात्रा पर छींटाकशी करने लगे। चालक के लाख मना करने के बावजूद वे नहीं माने। लगभग 12 किलोमीटर तक पीछा किया। चालक ने समझदारी दिखाते हुए एक चट्टी पर बस रोक कर इसकी जानकारी मौजूद लोगों को दी। जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों ने मनचलों को दौड़कर पकड़ना शुरू किया है। दो मनचलों को लोगों ने पकड़ लिया। बाकी भाग गए। घटना की जानकारी ताखा पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें