फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धोबियापाट दांव लगाकर विकास ने रिंकू को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगीपुर के मां भगवती धाम इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व ग्राम प्रधान शरणशंकर सिंह उर्फ नैपाली सिंह की स्मृति में हुए दंगल में पहलवानों ने दांव-पेच आजमाए। इसमें स्थानीय और पूर्वांचल के 60 जोड़ी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में पियरी के विकास पहलवान और गौरा के रिंकू पहलवान के बीच हुए मुकाबले में विकास ने शानदार धोबियापाट दांव लगाकर रिंकू को चित किया और 21 हजार रुपये का ईनाम जीता। मेहनाज के आदित्य पहलवान और अजगरा के मोहित पहलवान के बीच हुए मुकाबले में मोहित ने उल्टी दांव लगाकर और महज तीन मिनट में आदित को पटकनी दी। 51 हजार ईनाम वाला दंगल बनियापुर के विवेक पहलवान ने अजगरा के सुनील पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। दंगल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। 40 हजार रुपये ईनाम का दंगल सारनाथ के सूरज पहलवान और बीएलडब्ल्यू के स्वामीनाथ पहलवान के बीच बराबरी पर खत्म हुआ। इस मौके पर पर नीरज उस्ताद, लालजी पहलवान, भोलू पहलवान, गोपीनाथ दुबे, दीपू सिंह, प्रधान संजीव सिंह, योगेंद्र यादव, शत्रुघ्न सिंह उर्फ मिंटू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें