फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विकास क्लब ने जीता जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हॉकी वाराणसी की ओर से परमानंदपुर में हो रही जिला स्तरीय फाइव-ए साइड बालक व बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। बालिका वर्ग का मुकाबला विकास क्लब और लाल बहादुर क्लब के बीच में खेला गया। इसमें विकास क्लब ने तीन शून्य से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विकास क्लब की तरफ से तनु यादव, मोनिका गुप्ता और अनु पाल ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन

बालक वर्ग के फाइनल में विकास इंटर कॉलेज ने लाल बहादुर क्लब को 1-0 से जबकि बालिका वर्ग में विकास क्लब ने लाल बहादुर शिखण संस्थान को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। बालक वर्ग का मुकाबला बेहद रोमांचक था। पहले हाफ में दोनों टीमों को दो-दो पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन गोलकीपर की सजगता से कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 12वें मिनट में लाल बहादुर संस्थान के लकी के तेज शाॅट को विकास इंटर कालेज के गोलकीपर सगीर अहमद ने डाइव मार कर रोक लिया।
17वें मिनट में विकास इंटर कालेज के शुभम ने मोनू के सटीक पास पर गोल कर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। उसके बाद लाल बहादुर संस्थान की टीम ने स्कोर बराबर करने के लिए विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर कई हमले किए लेकिन डिफेंडर अंशु और शिवांश की मुस्तैदी ने सभी हमलों को बेकार कर दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ़ एके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन सचिव कृष्ण बहादुर रावत ने किया। निर्णायक की भूमिका जावेद, घनश्याम व इदरीस ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें