क्षेत्र के प्रसिद्ध कठिराव और मंगारी का दो दिवसीय विजयदशमी मेला 31 अक्तूबर और एक नवंबर को होगा। खराब मौसम को देखते हुए मेले की तारीख में बदलाव किया गया है। आयोजन समितियों ने मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कठिराव श्रीरामलीला मेला समिति के अध्यक्ष आदित्यनारायण दुबे और कमलेश मिश्रा ने बताया कि अतिवृष्टि और आंधी को देखते हुए इस बार मेले की तारीख बदली गई है। पहले मेला 30 और 31 अक्तूबर को प्रस्तावित था। अब 31 अक्तूबर को मेला लगेगा। एक नवंबर की रात झांकी और लाग विमान निकाले जाएंगे। मेले की तारीख में बदलाव को लेकर व्यापार मंडल के नंदलाल जायसवाल, पंकज चौरसिया और अरुण बरनवाल के साथ बैठक की गई थी। वहीं, मंगारी में भी 31 अक्तूबर और एक नवंबर को विजयदशमी मेला लगेगा। संवाद