फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विजय बाबू के ऑलराउंड प्रदर्शन से चैलेंजर्स जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल प्रीमीयर लीग (जेपीएल) में मंगलवार को सेंट्रल जेल चैलेंजर्स और काशी नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स ने काशी नाइट राइडर्स की टीम को 39 रन से हरा दिया। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के विजय बाबू ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी के आगे नाइट राइडर्स की टीम 9.5 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। चैलेंजर्स के कप्तान मिथिलेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के विजय उर्फ बाबू ने जितेंद्र के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जितेंद्र ने 20 गेंद पर 2 चौके, 4 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। जबकि विजय ने 18 गेंदों पर 3 छक्को की मदद से 29 रन बनाए। चैलेंजर्स की पूरी टीम 108 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स की पूरी टीम 9.5 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट कर दिया। टीम के विजय ने तीन विकेट लेकर चैलेंजर्स को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें