0बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय में वाद्य संगीत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर व सितारवादक डॉ. सुप्रिया शाह को संस्कृति अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र से नवाजा गया है। संस्कृति फाउंडेशन केरल की ओर से भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। 24 जनवरी को केरल के ओलप्पमन्ना माना पालक्काड़ में आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण भारत के कलाकारों की मौजूदगी में सम्मान मिला। मैहर घराने की सितार वादिका डॉ. सुप्रिया शाह भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण, संवर्धन, शिक्षण एवं अकादमिक प्रसार में काम कर रही हैं। 0