फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में शेरों के संक्रमित होने पर सारनाथ मिनी जू में सतर्कता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हैदराबाद के चिड़ियाघर में आठ एशियाई शेरों के कोरोना संक्रमित होने के बाद देशभर के चिड़ियाघरों में सतर्कता बढ़ा दी गई। बुधवार को सारनाथ के मिनी जू में वन्यजीवों को खाने पीने की चीजें सैनिटाइज कर दी गईं। साथ ही पूरे परिसर में भी सैनिटाइजेशन किया गया। वहीं, वन्य जीवों की निगरानी के लिए 10 से 12 कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। जीवों की हरकत में किसी भी तरह का बदलाव होने पर उनके मल और लार के जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि 12 वनकर्मियों को नियुक्त किया गया है। टिकट काउंटर बंद होने पर उसके भी कर्मचारी वन्य जीवों के खानपान का विशेष ध्यान दे रहे हैं। मांसाहारी और शाकाहारी वन्यजीवों के भोजन को सबसे पहले गरम पानी में लाल दवा मिलाकर धोया जाता है। इसके बाद उन्हें खाने के लिए दिया जाता है। मगरमच्छ, घड़ियाल व मांसाहारी पक्षियों को मछली और मांस उबालकर दिया जा रहा है। साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समय समय पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण चिरई गांव पशु चिकित्साधिकारी से कराया जाता है। फिलहाल यहां पांच काले हिरन, 125 चीतल, तीन मगरमच्छ, दो घड़ियाल, 10 साही, चार इमो पक्षी, सारस सहित कई गौरैया और बकाउ तोता मौजूद हैं। इन सभी की हरकतों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें