महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा परिणाम की गड़बड़ियां दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में भी शिकायतों की भरमार है। सोमवार को परीक्षा परिणाम से नाराज छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर हंगामा किया। अधिकारियों ने आश्वासन देकर विद्यार्थियों को शांत कराया।
विज्ञापन
बीए और बीकॉम के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी किए गए। जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, उन्हें भी नॉट क्वालीफाइड बताया गया है। अनुपस्थित बताकर परिणाम शून्य कर दिया गया है। इससे छात्रों में नाराजगी है। इसी वजह से अधिकारियों ने छात्रों को बुलाया और सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय और परीक्षा नियंत्रक प्रो. बंशीधर पांडेय ने छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों का गुस्सा शांत हुआ।