महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान में संचालित एमजेएमसी प्रथम सेमेस्टर माइनर प्रश्नपत्र न्यू मीडिया जर्नलिज्म की मिड टर्म परीक्षा नौ मार्च को होगी। संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त परीक्षा अपराह्न एक बजे से हिंदी पत्रकारिता संस्थान में होगी।