नागरी प्रचारिणी सभा में रविवार को मैथिली भाषा के प्रथम कवि विद्यापति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि बिहार की आईएएस निदेशक नीलम चौधरी ने कहा विद्यापति ने मैथिली काव्य के माध्यम से मैथिली समाज को जोड़ने का काम किया है। उनके काव्य को मिथिला के घर-घर में गाया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दरभंगा के पूर्व एडिशनल कलेक्टर डॉ. रंगनाथ दिवाकर ने कहा विद्यापति महोत्सव अपनी कला और संस्कृति को बनाए रखने का एक माध्यम है। वह सभी जाति के लोगों के प्रिय थे। कोलकाता की सुनीता दास ने कहा, धन्य है मिथिला की नगरी जहां वह पैदा हुए। कार्यक्रम के अंत में गायक विजय कपूर ने विद्यापति द्वारा लिखे पुंज भवन से निकसल रे रोकल गिरधारी... गीत पर भव्य प्रस्तुति दी।
समारोह में बड़ौदा यूपी के बैंक के क्षेत्र प्रमुख मनोज कुमार झा व बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्र प्रमुख नीलमणि कुमार को लक्ष्मीकांत झा अर्थशास्त्री गौरव सम्मान दिया गया। इस दौरान निरसन कुमार झा, गौतम कुमार झा, सुधीर चौधरी, नटवर झा, भोगेंद्र झा, रश्मि अदिति आदि मौजूद रहे।