रोहनिया। बीरभानपुर स्थित धागड़बीर हनुमान मंदिर में मंगलवार को दो युवितयों के शादी करने का वीडियो और फोटो पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। वहीं, मंदिर के महंत और पंडित से भी लोग जानकारी लेने पहुंचते रहे।
धागड़बीर हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर शादी चल रही थी। दो युवतियां पहुंची। पीछे एक हाल में शृंगार के बाद हाथ में माला लेकर मंदिर परिसर में आ गईं और मिर्जापुर के निगतपुर निवासी पंडित शिव शंकर पांडेय से शादी कराने का अनुरोध किया। उनके मना करने पर दोनों युवतियों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। एक ने सिंदूर लगाया और फिर मंगलसूत्र पहनाया। परंपरा अनुसार, दोनों ने शिवमंदिर में पूजा की। बाद में पुजारी बचानू बाबू ने दोनों को प्रसाद दिया। महंत चंद्रबली ने बताया कि युवतियां आईं थीं, लेकिन उन्होंने उनके शादी कराने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। यहां ऐसी शादी का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार, शादी के लड़कियां चली गई थीं। जिस ऑटो से युवतियां आईं थी, उसकेचालक की मानें तो दोनों मौसेरी बहनें थीं। इनमें से एक कानपुर की तो दूसरी सुंदरपुर की बताई जा रही है।