फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चौकी में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर

Tue, 27 Oct 2020 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
युवक की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की एक चौकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक की बर्बरता से डंडे से पिटाई हो रही है। मामला केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी का है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी युवक को खंभे के सहारे खड़ा उसके दोनों हाथों को पकड़े हुए हैं और चौकी इंचार्ज उस पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। हर लाठी के साथ युवक की चीख निकलती है। वह चिल्ला रहा है, गिड़गिड़ा रहा है, मगर चौकी इंचार्ज की लाठियां नहीं रुक रही।


पीड़ित का जुर्म इतना है कि वह बाइक पर तीन सवारी चल रहा था और पुलिस के रोकने के बाद भी नहीं रुका। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ केराकत को सौंपी है।

विज्ञापन

थानागद्दी कस्बा निवासी इस्माइल को 18 अक्तूबर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक पर तीन सवारी चलते हुए रोका। रुकने की बजाए वह बाइक की गति बढ़ाते हुए वहां से भाग निकला। इससे गुस्साए इंचार्ज ने मातहतों को उसे पकड़कर चौकी में लाने का आदेश दिया।

पुलिसकर्मी जब चौकी में लाए तो यहां इंचार्ज ने अपनी भड़ास उतारते हुए उसकी जमकर पिटाई की। उसे खंभे के सहारे खड़ा कराया। फिर दो पुलिसकर्मियों ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। दनादन कई लाठी इंचार्ज ने उस पर बरसा दिया। किसी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर चौकी इंचार्ज त्रिवेणी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच सीओ केराकत सुशील कुमार सिंह को सौंपी गई है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, चौकी इंचार्ज का कहना था कि युवक को रुकने के लिए कहा गया तो वह पुलिस को गाली देते हुए वहां से भाग गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें