फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घर में घुसकर किशोरी संग दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Fri, 23 Sep 2022 11:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को वाराणसी के लोहता क्षेत्र स्थित पिसौर पुल के पास से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को वाराणसी के लोहता क्षेत्र स्थित पिसौर पुल के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया, जिससे दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया। पीड़िता के अनुसार वह गुरुवार को घर में अकेली थी, इसी बीच सरवनपुर कोटवा निवासी लाल साहब उर्फ साधु घर में घुस आया।

विज्ञापन


दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया। शोर मचाने पर भाग निकला। परिजनों के घर आने पर उन्हें आप बीती सुनाई। इसके बाद लोहता थाने में तहरीर दी। लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी के अनुसार पीड़िता का मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। सुबह से ही पुलिस की टीम उसकी तलाश में थी, पिसौर पुल के पास से आरोपी लाल साहब उर्फ साधु को गिरफ्तार किया गया। 

महिला अधिवक्ता को मोबाइल पर धमकी
वाराणसी निवासी एक महिला अधिवक्ता को धमकी और अश्लील फोटो भेजने मामले में शिवपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के अनुसार 15 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे मऊ के मधुबन थाना अंतर्गत विग्रहपुर निवासी रंजीत सिंह ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा। इसके बाद अलग-अलग तीन नंबरों से व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेज परेशान करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देता है कि पहले भी थाने में मुकदमा दर्ज कराई थी, उसमें तुम कुछ नहीं बिगाड़ पाई। शिवपुर थाने के एक इंस्पेक्टर ने एक लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा कर दिया था। वहीं, आरोपी धमकी देता है कि लखीमपुर खीरी में जिस तरह सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी, उसी तरह तुम बहनों की भी होगी।  थाना प्रभारी सतीश यादव के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें