फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जीत, बनारस में जश्न: जीत पर कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर दी बधाई

Fri, 09 Dec 2022 11:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हिमाचल में परिवर्तन हुआ है और लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास किया है। प्रियंका गांधी ने जो 10 गारंटी दी है, उस पर हिमाचल की जनता ने मुहर लगाई है। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है।
विज्ञापन
जीत पर कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत का जश्न बनारस में भी मनाया गया। बृहस्पतिवार की शाम को प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के आवास पर कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी की। इसके साथ ही मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। 
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हिमाचल में परिवर्तन हुआ है और लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास किया है। प्रियंका गांधी ने जो 10 गारंटी दी है, उस पर हिमाचल की जनता ने मुहर लगाई है। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने यह संदेश दे दिया है कि अहंकार बहुत दिन नहीं टिक पाता है। यह जीत हिमाचल के विश्वास की जीत है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा की जीत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, रेखा शर्मा, सीताराम केसरी, शैलेंद्र सिंह, मनीष मोरोलिया, फसाहत हुसैन बाबू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें