वाराणसी। पश्चिम बंगाल में आने वाले चक्रवात यास के मद्देनजर विभूति एक्सप्रेस ट्रेन रद कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 26 मई को हावड़ा और इधर प्रयागराज रामबाग स्टेशन से यह ट्रेन रद रहेगी। वहीं, यात्रियों की संख्या में कमी के कारण वाराणसी से होकर जाने वाली दानापुर-आनंद विहार टर्मिनस- दानापुर (03257-58) अगले आदेश तक रद कर दी गई है। ब्यूरो