फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, राम मंदिर पर वकीलों-संतों के मार्गदर्शन से तैयार करेंगे रणनीति

Fri, 28 Sep 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव राव कोकजे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव राव कोकजे ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो फैसला आया है। उसका अध्ययन करने के बाद वकीलों से संपर्क करने के साथ ही संतों से मार्गदर्शन लेकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को एलबीएस एयरपोर्ट पर पहुंचे कोकजे ने पत्रकारों के मस्जिद में नमाज के मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसले के सवाल पर कहा कि अभी कोर्ट द्वारा क्या फैसला सुनाया गया उसका अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

एयरपोर्ट से कोकजे पराड़कर भवन पहुंचे जहां। विहिप की ओर से संस्थापक अशोक सिंघल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वेद पूजन और वेद सेवक सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने अशोक सिंघल के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


उनके दिखाए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में विहिप कार्यकर्ता लगे हैं। उनके सपने को पूरा करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद रामसकल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर मृदुला जायसवाल ने की। इस मौके पर काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख दिवाकर, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव चौधरी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें