फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के इतिहास में पहली बार, काशी से होगी चौरासी कोस ब्रज यात्रा

Sun, 02 Sep 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ब्रजयात्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 काशी से ब्रज की चौरासी कोस यात्रा का आयोजन किया जाएगा। गंगा स्नान के साथ चौरासी कोस ब्रज यात्रा की शुरुआत होगी। 12 सितंबर से 20 अक्टूबर तक निकलने वाली चौरासी कोस ब्रज यात्रा पूर्वांचल के इतिहास में पहली बार निकलेगी। देश-विदेश के साथ ही लगभग तीन हजार स्थानीय श्रद्धालु भी इस यात्रा में सहभागी बनेंगे। यह जानकारी षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी श्याम मनोहर दास और गोस्वामी प्रियेंदु बाबा ने शनिवार को गोपाल मंदिर में प्रेसवार्ता के दौरान दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह सितंबर को चौरासी कोस ब्रज यात्रा की शुरुआत गंगा स्नान के साथ होगी। सभी श्रद्धालु 10 सितंबर को मंदिर की परिक्रमा, केदार जी और सुदर्शन जी के पूजन के उपरांत शाम को इलाहाबाद के लिए रवाना होंगे। इलाहाबाद से सभी यात्री ट्रेन से वृंदावन के लिए रवाना होंगे।

ब्रजयात्रा में ठाकुर जी के विविध मनोरथ श्री गिरिराज जी एवं यमुना जी के कुंड, बाल लीलाओं के दर्शन, सत्संग, प्रवचन, संकीर्तन, रासलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। यात्रा में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से एक हजार, देश के विभिन्न राज्यों से दो हजार और 30 एनआरआई भी शामिल होंगे। बताया कि चौरासी कोस व्रजयात्रा में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भी शामिल होने का न्यौता दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें